
पीएम सूर्य घर योजना अब घर बैठे दिलाएगी बिजली बिल से आजादी। सरकार दे रही है सोलर पैनल लगवाने पर बड़ी सब्सिडी।
केंद्र और राज्य सरकार दे रही हैं आर्थिक मदद। सोलर पैनल से घने अंधेरे में भी मिलेगी रोशनी और कम होगा बिजली खर्च।
इस योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। प्रतापगढ़ जिले में ही अब तक 28,739 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
योजना का काम तेजी से जारी है। अब तक 52 घरों में सोलर पैनल सफलतापूर्वक इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
इस योजना का लाभ उन सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास वैध बिजली कनेक्शन मौजूद है।
1. आधार कार्ड 2. बिजली कनेक्शन बिल 3. बैंक पासबुक 4. निवास प्रमाण पत्र
सोलर पैनल लगवाने से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा, बल्कि मासिक बिजली बिल में भी भारी गिरावट आएगी।
सरकारी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें। सभी चरणों को पूरा करने के बाद आप सब्सिडी के हकदार होंगे।
देर न करें, सोलर ऊर्जा को अपनाएं और सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा बनें।