
ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते का सीज़फायर तय हुआ है। क्या है ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव? जानें बड़ी बातें।
दोनों देशों के प्रतिनिधि शुक्रवार, 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में आमने-सामने होंगे। यह वार्ता करीब 15 दिनों तक चल सकती है।
ईरान के 10 प्रस्तावों में सबसे पहले 'अहिंसा के प्रति प्रतिबद्धता' को रखा गया है।
ईरान की प्रमुख शर्त है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण बना रहे और वहां सुरक्षित आवागमन हो।
ईरान ने अमेरिका से सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंधों को हटाने की मांग रखी है।
प्रस्ताव में यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति और यूएन/बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करने की बात है।
ईरान चाहता है कि क्षेत्रीय ठिकानों से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी हो।
प्रस्ताव में लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ लड़ाई समेत सभी मोर्चों पर युद्ध विराम की शर्त शामिल है।
ईरान ने स्पष्ट किया कि सीज़फायर का मतलब युद्ध की पूर्ण समाप्ति नहीं है। उनके हाथ अभी भी ट्रिगर पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने अंतिम समय में हस्तक्षेप कर तनाव कम करने की सलाह दी है। विस्तृत अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक करें।