
इजरायल और लेबनान के बीच जंग तेज। लेबनान पर इजरायली हमलों से हालात भयावह। जानें ताजा अपडेट!
लेबनान में इजरायली हमलों से भारी तबाही। बीते 24 घंटों में 254 लोगों की जान गई। 700 से अधिक घायल।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सभी अस्पताल घायलों से भरे पड़े हैं। चिकित्सा व्यवस्था चरमराने की कगार पर।
अमेरिका ने कहा - US-ईरान संघर्ष विराम का लेबनान से संबंध नहीं। जारी सैन्य कार्रवाई समझौते से बाहर।
ईरान ने इजरायल को धमकाया। 'तसनीम' न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमले न रुके तो युद्धविराम से हट जाएगा ईरान।
ईरान की धमकी से युद्ध के और बढ़ने का डर। ईरान सीधे तौर पर इस संघर्ष में कूद सकता है।
ईरानी नौसेना की जहाजों को चेतावनी। संबंधित समुद्री रास्तों से गुजरने के लिए तेहरान से अनुमति जरूरी।
बिना अनुमति वाले जहाजों को निशाना बनाकर नष्ट करने की धमकी। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर मंडराया संकट।
इस धमकी पर अमेरिका की प्रतिक्रिया का इंतजार। क्या क्षेत्र में शांति लौटेगी या बढ़ेगा भीषण संघर्ष? बने रहें हमारे साथ!