
गाजियाबाद की एक सोसाइटी में 3 बहनों ने दी जान। डायरी के आखिरी पन्नों में छिपा है मौत का राज।
पुलिस को मिली डायरी में बच्चियों ने लिखा- 'I’m Really Sorry Papa'. पन्नों पर रोती हुई आंखों की तस्वीरें बनी थीं।
बहनों को ऑनलाइन गेम्स की लत थी। परिजनों द्वारा फोन पर पाबंदी लगाने से वे गहरे सदमे में थीं।
सुसाइड नोट में मौत को 'True Life Story' बताया गया है। पुलिस 'टास्क बेस्ड कोरियन गेम' के एंगल से जांच कर रही है।
तीनों बहनें एक-दूसरे के बेहद करीब थीं। खाना हो, स्कूल जाना या सोना, वे हर काम साथ करती थीं।
भारत सिटी सोसाइटी के 9वें फ्लोर से तीनों बहनों ने एक साथ छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं। उनकी दो पत्नियां हैं जो आपस में सगी बहनें हैं। पुलिस इस कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने फोन जब्त कर लिए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट बताएगी कि क्या किसी ने उन्हें उकसाया था।
जानकारों के मुताबिक, बच्चों का व्यवहार बदलना पेरेंट्स के लिए अलर्ट है। उनकी हरकतों पर नजर रखना बेहद जरूरी है।
बच्चों की मोबाइल आदतों को नजरअंदाज न करें। उनसे बात करें और उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
पुलिस टीला मोड थाने में मामला दर्ज कर गहन छानबीन कर रही है। जल्द ही इस साजिश से पर्दा उठेगा।
इस दुखद घटना की विस्तृत जानकारी के लिए TV9 Bharatvarsh की वेबसाइट पर क्लिक करें।