
लेबनान पर इजरायली हमलों से मचा कोहराम। 24 घंटों में 254 लोगों की दर्दनाक मौत।
घायलों की संख्या 700 के पार। लेबनान के अस्पताल पूरी तरह फुल, चिकित्सा व्यवस्था चरमराई।
व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया: लेबनान में सैन्य कार्रवाई संघर्ष विराम समझौते के दायरे में नहीं है।
ईरान ने कहा: हमले नहीं रुके तो संघर्ष विराम समझौते से पीछे हट जाएगा तेहरान।
ईरानी नौसेना की चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज को लेनी होगी अनुमति।
बिना अनुमति आने वाले जहाजों को ईरानी सेना करेगी टारगेट। वैश्विक व्यापार पर मंडराया खतरा।
ईरान के सीधे युद्ध में कूदने के आसार। मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर।
अमेरिका और अन्य देशों की प्रतिक्रिया का इंतजार। क्या यह शांति की राह का अंत है?