
सीएम भजनलाल ने की श्री गोविंददेव जी की महाआरती। जानें जयपुर से पूरी खबर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के श्री गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर किया दर्शन।
सीएम ने सपत्नीक महाआरती में भाग लिया। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान की खुशहाली और समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की।
मंदिर परिसर में सीएम ने मौजूद श्रद्धालुओं का आत्मीयता से अभिवादन किया।
श्री गोविंददेव जी मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
आस्था, परंपरा और संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए।
सीएम भजनलाल की श्री गोविंददेव जी महाआरती की विस्तृत जानकारी के लिए स्वाइप करें।