
आवेदन करने से चूके छात्रों को मिला एक और मौका। सरकार ने स्कॉलरशिप पोर्टल फिर से खोलने का लिया फैसला।
वे छात्र जो तकनीकी खराबी, डेटा मिसमैच या किसी अन्य वजह से आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पिछले साल की मार्कशीट तैयार रखें।
आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं। अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अपना बैंक खाता आधार से लिंक जरूर कराएं। फॉर्म में दी गई हर जानकारी को सही से जांच लें, ताकि रिजेक्शन न हो।
शासन द्वारा जारी नई समय-सीमा को ध्यान से देखें ताकि आप अंतिम तिथि के भीतर आवेदन सबमिट कर सकें।
आवेदन सबमिट करने के बाद कॉलेज में हार्ड कॉपी जमा करना न भूलें। समय पर जमा करने से ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी।
यदि आवेदन में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो हेल्पडेस्क नंबर या ईमेल के जरिए तुरंत सहायता प्राप्त करें।
शिक्षा और करियर से जुड़ी हर बड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
देर न करें, अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।