
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा।
• बोर्ड परीक्षा: 18 फरवरी से 12 मार्च तक। • 3 करोड़ कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।
स्कूलों को इंटरनल मार्क्स अपलोड करने का अंतिम मौका दिया गया है।
जिन स्कूलों ने मार्क्स नहीं भेजे, वे 6-7 अप्रैल तक हर हाल में प्रक्रिया पूरी करें।
इंटरमीडिएट के छूटे हुए प्रैक्टिकल के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है।
छूटे हुए छात्र 9 एवं 10 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रैक्टिकल दे सकते हैं।
यह उन छात्रों के लिए आखिरी मौका है, समय रहते परीक्षा में उपस्थित हों।
सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बोर्ड जल्द ही रिजल्ट डेट की घोषणा करेगा।
रिजल्ट आने पर छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी।
रिजल्ट की हर जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।