
थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का 5 मिनट का फुटेज ऑनलाइन लीक हो गया है.
यह लीक हुए फुटेज में फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स और विजय का इंट्रोडक्शन सीन शामिल है. मेकर्स के लिए यह बड़ा झटका है.
एक्टर विजय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि लीक फुटेज शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
लीक क्लिप शेयर करने वाले अकाउंट्स के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की गई है. अधिकारी IDs ट्रैक कर रहे हैं.
कहा जा रहा है कि 'जन नायकन' थलपति विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, जिसके बाद वो राजनीति में सक्रिय होंगे.
एच. विनोद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं.
फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है.
फिल्म को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने से टल गई.
राजनीति में जाने से पहले विजय की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लीक ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
जानें 'जन नायकन' के लीक होने से जुड़े पूरे मामले और आगे की कार्रवाई के बारे में.