
साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की 500 करोड़ की फिल्म 'जन नायगन' का 5 मिनट का फुटेज ऑनलाइन लीक हो गया है।
लीक हुए वीडियो में टाइटल क्रेडिट और विजय का इंट्रोडक्शन सीन है। फिल्म मेकर्स के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।
विजय की टीम ने सख्त एक्शन लिया है। लीक क्लिप शेयर करने वाले सभी अकाउंट्स के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कर दी गई है।
अधिकारी हर संदिग्ध ID को ट्रैक कर रहे हैं। शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह विजय की फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हो जाएंगे।
फिल्म को पहले 9 जनवरी को रिलीज होना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी।
फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और प्रकाश राज जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। विजय के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
फिल्म से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ। क्या आपको लगता है कि फिल्म सुपरहिट होगी? कमेंट में बताएं!