
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब मिलेगी 3000 रुपये महीने की पेंशन। बिना अतिरिक्त खर्च के उठाएं फायदा।
अगर आप 'पीएम किसान सम्मान निधि' के लाभार्थी हैं, तो आप 'पीएम किसान मानधन योजना' का लाभ आसानी से पा सकते हैं।
60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी। यानी साल के 36,000 रुपये सीधे आपके खाते में।
इस पेंशन योजना के लिए आपको अलग से कोई बड़ा निवेश नहीं करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने पर सम्मान निधि से ही अंशदान कट जाएगा।
18 से 40 वर्ष की आयु के किसान पात्र हैं। छोटे और सीमांत किसान ही इस पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इसके लिए एक छोटा सा फॉर्म भरना होता है। सम्मान निधि के पैसे से ही पेंशन का प्रीमियम कटता रहेगा।
सबसे अच्छी बात यह है कि 6000 रुपये सालाना वाली 'पीएम किसान सम्मान निधि' भी आपको मिलती रहेगी।
60 वर्ष की आयु पूरा होने के बाद आपको कोई भी प्रीमियम या पैसा नहीं काटना होगा। सिर्फ पेंशन मिलेगी।
ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाएं या पीएम किसान पोर्टल पर लॉगिन करें।