
PM Kisan Samman Nidhi की 5वीं किस्त का इंतज़ार खत्म। 22 जनवरी को आएगी आपके खाते में 2000 रुपये!
केंद्र सरकार ने 22 जनवरी 2021 को 5वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया है। देशभर के करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए है। जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन है, वे पात्र होंगे।
हर साल सरकार 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। हर किस्त 2000 रुपये की होती है।
जिन किसानों ने अभी तक KYC या आधार सीडिंग नहीं कराई है, वे तुरंत करवा लें। इसके बिना किस्त अटक सकती है।
आप जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया की जानकारी PM Kisan पोर्टल पर उपलब्ध है।
pmkisan.gov.in पर जाकर 'Beneficiary Status' पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर जानकारी देखें।
किसानों की आर्थिक मदद के लिए यह योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। 22 जनवरी का इंतज़ार करें!