
अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी। जल्द आ रही है PM Kisan की 22वीं किस्त।
PM Kisan योजना के तहत किसानों को मिलते हैं साल में ₹6000, जो 3 किस्तों में दिए जाते हैं। 22वीं किस्त में मिलेंगे ₹2000।
यह योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देती है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
किस्त आने से पहले, अपना रिकॉर्ड जरूर चेक करें। छोटी गलती से भी अटक सकता है पैसा।
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगर याद नहीं, तो मोबाइल/आधार से पता करें। कैप्चा कोड भरकर 'Get Details' पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर दिखेगी आपकी प्रोफाइल की पूरी जानकारी। जांचें कि सब कुछ अपडेट है या नहीं।
पिछली किस्तों के पैटर्न के अनुसार, 22वीं किस्त फरवरी माह में आ सकती है।
सरकार वेरिफिकेशन, ई-केवाईसी और बैंक लिंकिंग की जांच करती है। सभी डिटेल्स सही होने पर ही राशि आएगी।
अगर रिकॉर्ड में कोई गलती है, तो इसे समय रहते सुधार लें।
किस्त आने से पहले अपना स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी है। ताकि आपको ₹2000 मिलने में कोई रुकावट न आए।
PM Kisan की 22वीं किस्त और स्टेटस चेक करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए ABP News की रिपोर्ट देखें।