
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस। जानें क्या है पूरा मामला।
दिल्ली के आवास पर जब पुलिस पहुंची, तो पवन खेड़ा वहां मौजूद नहीं थे।
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- 'हैदराबाद भाग गए' पवन खेड़ा।
असम CM की पत्नी रिनकी सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
पवन खेड़ा ने CM की पत्नी पर 3 देशों के पासपोर्ट रखने और संपत्ति का आरोप लगाया था।
UAE, मिस्र, एंटीगुआ के वैध पासपोर्ट और दुबई में प्रॉपर्टी का दावा किया था।
हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया।
CM सरमा ने कहा- पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा करेंगे।
पवन खेड़ा ने CM की अयोग्यता और संपत्तियों की जांच की मांग की थी।
कानून के तहत, असम पुलिस को दिल्ली पुलिस की सहायता मिल रही है।
इस पूरे मामले की हर ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें।