
IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 का सिलेबस जारी कर दिया है। छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर!
JEE Advanced 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।
सबसे अहम खबर- परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तैयारी की पुरानी रणनीति ही काम आएगी।
• पेपर 1: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक • पेपर 2: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
परीक्षा में दोनों पेपर देना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार एक पेपर छोड़ता है, तो उसका रिजल्ट अमान्य होगा।
अपनी तैयारी को धार देने के लिए NCERT के साथ JEE Advanced के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQs) जरूर हल करें।
सिलेबस में कोई नया विषय नहीं जोड़ा गया है। पुराने नोट्स और स्टडी मटेरियल ही इस बार भी पूरी तरह प्रभावी रहेंगे।
बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई जारी रखें। मॉक टेस्ट दें और अपनी कमजोरियों को पहचानें।
अधिक जानकारी और आधिकारिक सिलेबस के लिए JEE Advanced की वेबसाइट चेक करें।