
बस कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है। 1 जनवरी से आपकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव होंगे।
1 जनवरी को घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी। दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, घरेलू में भी राहत की उम्मीद है।
एविएशन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव संभव है। अगर ईंधन सस्ता हुआ तो हवाई टिकट के दाम घट सकते हैं, महंगा हुआ तो बढ़ेंगे।
जनवरी 2026 से कार कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं। Honda, Nissan, MG, Mercedes-Benz और BMW जैसी गाड़ियां महंगी होंगी।
8वां वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है। साथ ही महंगाई भत्ते (DA) में भी बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे सैलरी बढ़ेगी।
कुछ राज्यों में पार्ट टाइम और दिहाड़ी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ सकती है। हरियाणा जैसे राज्य इस पर काम कर रहे हैं।
पैन और आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। लिंक न होने पर 1 जनवरी से आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा।
नया ITR फॉर्म आ सकता है, जिसमें जानकारी पहले से भरी होगी। क्रेडिट स्कोर एजेंसियां अब हर हफ्ते डेटा अपडेट करेंगी, जिससे लोन पर सीधा असर होगा।
समय रहते पैन-आधार लिंक कराएं और आने वाले खर्चों की योजना बना लें। ये बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे।