
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा की है।
कुछ ही घंटे पहले ईरान को पूरी तरह खत्म करने की धमकी दी थी, अब दो सप्ताह के सीजफायर पर हुए सहमत।
ट्रंप ने ट्वीट कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मध्यस्थता का जिक्र किया।
सीजफायर की मुख्य शर्त यह है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित आवागमन के लिए तुरंत खोलेगा।
ट्रंप का दावा है कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं और अब शांति समझौते की ओर कदम बढ़ रहे हैं।
ईरान ने 10 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया है, जिस पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति के आसार हैं।
आगामी दो सप्ताह का समय इस युद्ध विराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान की पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।
अराघची ने कहा- अगर हमले रोके जाते हैं, तो ईरान भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाइयां बंद कर देगा।
दोनों देश अब लंबे समय के लिए शांति कायम करने के एक ठोस समझौते के काफी करीब पहुंच गए हैं।
दुनिया की हर बड़ी हलचल और युद्ध अपडेट्स के लिए ABP News के साथ बने रहें।