
ईरान ने अमेरिका को 10-पॉइंट्स का शांति प्रस्ताव भेजा है। इस्लामाबाद में शुरू होगी दोनों देशों की अहम बातचीत।
बातचीत 10 अप्रैल से इस्लामाबाद में शुरू हो रही है। पाकिस्तान की मध्यस्थता से यह सीज़फायर मुमकिन हुआ है।
1. अहिंसा पर प्रतिबद्धता 2. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण जारी 3. यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति
4. सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाना 5. सभी द्वितीयक प्रतिबंध खत्म करना 6. यूएनएससी के प्रस्तावों का समापन
7. बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रस्ताव खत्म करना 8. ईरान को मुआवजा भुगतान 9. अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी
10. लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ लड़ाई सहित सभी मोर्चों पर पूर्ण युद्ध विराम लागू करना।
ईरान ने स्पष्ट कहा- यह युद्ध का अंत नहीं है। हमारे हाथ अभी भी ट्रिगर पर हैं और किसी गलती का जवाब दिया जाएगा।
चीन के हस्तक्षेप और पाकिस्तान की मध्यस्थता से यह सीज़फायर संभव हुआ है। ईरान इसे एक बड़ी 'जीत' मान रहा है।
15 दिनों तक चलने वाली यह बातचीत तय करेगी कि समझौता कितना व्यापक होगा। अधिक अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।