
क्या वोटर लिस्ट में नाम है पर वोटर आईडी कार्ड खो गया है? चिंता न करें, आप फिर भी अपना मतदान कर सकते हैं। जानिए इसके आसान तरीके।
वोट डालने की पहली शर्त यह है कि आपका नाम मतदाता सूची (Voter List) में होना अनिवार्य है। नाम होने पर आईडी कार्ड के बिना भी वोट संभव है।
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 11 पहचान पत्रों को मंजूरी दी है। इनमें से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर आप अपनी पहचान साबित कर सकते हैं।
1. पासपोर्ट 2. ड्राइविंग लाइसेंस 3. पैन कार्ड (PAN Card) 4. आधार कार्ड
5. सरकारी या PSU का फोटो पहचान पत्र 6. बैंक या पोस्ट ऑफिस की फोटो पासबुक 7. मनरेगा जॉब कार्ड
8. लेबर मिनिस्ट्री का हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड 9. फोटोयुक्त पेंशन कार्ड (अटेस्टेड) 10. NPR का स्मार्ट कार्ड
11. सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र भी मतदान के लिए मान्य है।
मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है। इनमें से कोई भी एक दस्तावेज साथ ले जाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट जरूर करें।