
गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने बालकनी से कूदकर दी जान। उनकी डायरी में छिपा है मौत का रहस्य।
डायरी में लिखा था - 'I’m Really Sorry Papa'। बच्चियों ने मौत को 'True Life Story' बताया।
डायरी में 'कोरियन गेम्स' का जिक्र है। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि क्या किसी टास्क ने उन्हें उकसाया?
गेम की लत के कारण माता-पिता ने फोन इस्तेमाल करने से मना किया था, जिससे बच्चियां आहत थीं।
तीनों बहनें खाना, नहाना और सोना सब साथ करती थीं। मौत का रास्ता भी उन्होंने एक साथ ही चुना।
पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। पुलिस दो पत्नियों वाले इस परिवार की जांच कर रही है।
मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। फॉरेंसिक जांच से ही पता चलेगा कि मौत के पीछे का असली कारण क्या था।
ये केस ऑनलाइन गेमिंग की लत और बढ़ते मानसिक दबाव की ओर इशारा करता है।
भारत सिटी सोसाइटी के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखना अब बेहद जरूरी हो गया है।
पुलिस को अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका का स्पष्ट सुराग नहीं मिला है।
इस केस की पल-पल की अपडेट के लिए TV9 Bharatvarsh पर बने रहें।