
630 खिलाड़ियों को मिलेगी स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप। जानें पूरी डिटेल्स!
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने की घोषणा। खेल छात्रवृत्ति नीति के तहत बड़ा कदम।
उत्कर्ष, सक्षम और प्रेरणा – इन तीन प्रमुख योजनाओं के तहत मिलेगी छात्रवृत्ति।
433 खिलाड़ियों का प्रेरणा स्कॉलरशिप के तहत चयन। 3 लाख तक की आर्थिक सहायता।
सक्षम में 178 और उत्कर्ष में 19 खिलाड़ी चयनित हुए। सक्षम में 5 लाख तक की स्कॉलरशिप।
उड़ान योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को 20 लाख तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
ट्रेनिंग, इक्विपमेंट, किट, खाने-पीने और कोचिंग फीस में मिलेगी मदद।
चयनित खिलाड़ियों को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्मानित किया जाएगा।
यह स्कॉलरशिप खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
जनवरी में मांगे गए थे आवेदन। टीम स्क्रूटनी के बाद फाइनल हुए नाम।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपडेट रहें। भविष्य में अन्य योजनाओं के लिए आवेदन करें।