
12 से 18 जनवरी के बीच जानें कब बंद रहेंगे आपके बैंक। जरूरी काम निपटाने से पहले देखें लिस्ट!
RBI के अनुसार, जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक अवकाश और स्थानीय त्यौहार शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम में मकर संक्रांति/माघ बिहू के कारण बैंक बंद।
तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और सिक्किम में पोंगल/माघे संक्रांति के कारण अवकाश।
तमिलनाडु में थिरुवल्लुवर दिवस और उझावर थिरुनाल के कारण बैंक बंद।
पूरे देश में रविवार होने के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं जारी रहेंगी। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं।
चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट जैसे काम अटक जाएंगे। जरूरी काम छुट्टियों से पहले निपटा लें।
हर राज्य में छुट्टियां अलग हो सकती हैं। अपने शहर की लिस्ट RBI वेबसाइट पर देखें।