
अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर 57 लाख लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली 'अनंत सेवा' की शुरुआत।
धार्मिक ट्रस्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़ी 31 नई धर्मार्थ पहलों की घोषणा।
द्वारका में बहुमंजिला यात्री भवन, अंबाजी में 17 कमरों का फ्लोर और सोमनाथ में भोजन प्रसाद सेवा।
गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन, 'प्रोजेक्ट दृष्टि' से मुफ्त नेत्र-निदान शिविर।
जामनगर में नए स्कूल भवन, छात्रों को ट्रैकसूट वितरण और सामुदायिक रसोईघर की स्थापना।
ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक हॉल और श्मशान घाट का निर्माण। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आश्रय।
10-दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव, पारंपरिक लोक डायरो का आयोजन।
31,000 लोगों को मिठाइयां, 31,000 महिलाओं को साड़ियां, सामुदायिक रात्रिभोज और श्रमिकों को फूड हैम्पर्स।
अनंत अंबानी की 'अनंत सेवा' ने साबित किया कि कैसे एक जन्मदिन परोपकार का उत्सव बन सकता है।