
अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन पर जामनगर में रखी अनोखी यूनिवर्सिटी की नींव।
यह दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी होगी जो पूरी तरह वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और वेटरनरी साइंसेज को समर्पित होगी।
जामनगर, गुजरात में 'वनतारा' के तहत इस ऐतिहासिक संस्थान की स्थापना की जा रही है।
यहां वेटनरी साइंस (पशु चिकित्सा) के विशेष कोर्स संचालित किए जाएंगे।
इसका मुख्य उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
यह भारत में पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
वनतारा यूनिवर्सिटी से न सिर्फ वन्यजीवों का संरक्षण होगा, बल्कि प्रशिक्षित पेशेवर भी तैयार होंगे।
कोर्स और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
यूनिवर्सिटी के संचालन और प्रवेश की तारीखों का इंतजार है।
वन्यजीव संरक्षण की इस अनूठी पहल के बारे में अधिक जानने के लिए फॉलो करें।