
नए साल 2026 से बदल रहे हैं कई अहम नियम। इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। जानें कौन से हैं ये 9 बड़े बदलाव!
1 जनवरी 2026 से पैन-आधार, LPG से लेकर सैलरी तक... कई आर्थिक नियम बदलने वाले हैं। क्या होगा इनका आपके जीवन पर प्रभाव, आइए जानें।
पैन और आधार लिंक करने की तारीख दिसंबर में खत्म। लिंक न करने पर 1 जनवरी से पैन निष्क्रिय। ITR रिफंड और बैंकिंग लाभ नहीं मिलेंगे!
UPI और डिजिटल पेमेंट के नियम कड़े होंगे। फ्रॉड रोकने के लिए SIM वेरिफिकेशन नियम सख्त। WhatsApp, Telegram पर धोखाधड़ी कम करने का लक्ष्य।
SBI, PNB, HDFC जैसे बैंकों ने घटाई लोन की दरें। FD पर भी लागू होंगी नई ब्याज दरें। 1 जनवरी से LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं।
LPG के साथ CNG, PNG और जेट फ्यूल (ATF) के दाम बदलेंगे। नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 जनवरी से नोटिफाई होगा। टैक्स फाइलिंग होगी और आसान।
सरकारी कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद। कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन।
PM-किसान योजना के लिए अब यूनिक किसान ID अनिवार्य। जंगली जानवरों से फसल नुकसान पर 72 घंटे में रिपोर्ट करें। PM किसान फसल बीमा योजना देगी सुरक्षा।
1 जनवरी 2026 से कई ऑटोमोबाइल कंपनियां दाम बढ़ाएंगी। निसान, BMW, MG, रेनॉल्ट, एथर एनर्जी बढ़ाएंगी कीमतें। टाटा और होंडा ने भी दिए बढ़ोतरी के संकेत।
ये सभी नियम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। पैन-आधार लिंक, आर्थिक लेन-देन और बचत पर दें ध्यान। पूरी जानकारी के लिए 'आजतक' वेबसाइट पर पढ़ें।